تجاوز إلى المحتوى
नैतिकता खंड•10 / 30

प्रश्न 10: स़ब्र अर्थात धैर्य के कितने प्रकार हैं?

Answer

उत्तर- - अल्लाह तआला के अनुपालन पर धैर्य।

- गुनाह न करने पर धैर्य।

कष्टदायक भाग्यों (तक़दीरों) पर धैर्य, और हर हाल में अल्लाह की प्रशंसा करना।

अल्लाह तआला फ़रमाता हैः (وَٱللَّهُ يُحِبُّ ٱلصَّـبِرِينَ) ''अल्लाह तआला धैर्य रखने वालों से मुहब्बत करता है''। [सूरा आले-इमरान: 146] तथा नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया है: मोमिन का मामला भी बड़ा अजीब है। उसके हर काम में उसके लिए भलाई है। जबकि यह बात मोमिन के सिवा किसी और के साथ नहीं है। यदि उसे ख़ुशहाली प्राप्त होती है और वह शुक्र करता है, तो यह भी उसके लिए बेहतर है, और अगर उसे तकलीफ़ पहुँचती है और सब्र करता है, तो यह भी उसके लिए बेहतर है''। इसे मुस्लिम ने रिवायत किया है।

All questions in this topic