تجاوز إلى المحتوى
विविधताओं का खंड•7 / 21

प्रश्न 7: मुसलमानों के त्योहार क्या क्या हैं?

Answer

उत्तर- ईद-उल-फ़ित़्र तथा ईद-उल-अज़्हा।

जैसा कि अनस -रज़ियल्लाहु अन्हु- की हदीस़ में है, वह कहते हैं कि अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम जब मदीना आए तो उनके लिए दो दिन हुआ करते थे जिनमें वे खेल-कूद करते। आपने फरमाया: ''यह दो दिन क्या हैं?'', उन लोगों ने कहा कि इन दो दिनों में हम अज्ञानता काल में खेला करते थे। तो अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमाया: अल्लाह ने तुम्हें उन दो दिनों के बदले उनसे अच्छे दिन दिए हैं: अज़्हा का दिन और फ़ित़्र का दिन। इस हदीस़ को अबू दावूद ने रिवायत किया है।

इन दो दिनों के अलावा जो भी त्योहार मनाए जाते हैं वे बिद्अत हैं।

All questions in this topic