Text size
Translation comparisonCompare An-Nasr Quran translations
Compare up to three verified translation editions verse by verse, including editions in two different languages.
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ إِذَا جَآءَ نَصْرُ ٱللَّهِ وَٱلْفَتْحُ ﴿1﴾
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari
(ऐ नबी!) जब अल्लाह की सहायता एवं विजय आ जाए।
फ़ारूक़ ख़ान & अहमद
जब अल्लाह की सहायता आ जाए और विजय प्राप्त हो,
फ़ारूक़ ख़ान & नदवी
ऐ रसूल जब ख़ुदा की मदद आ पहँचेगी
وَرَأَيْتَ ٱلنَّاسَ يَدْخُلُونَ فِى دِينِ ٱللَّهِ أَفْوَاجًۭا ﴿2﴾
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari
और आप लोगों को देखें कि वे अल्लाह के धर्म में दल के दल प्रवेश कर रहे हैं।[1]
फ़ारूक़ ख़ान & अहमद
और तुम लोगों को देखो कि वे अल्लाह के दीन (धर्म) में गिरोह के गिरोह प्रवेश कर रहे है,
फ़ारूक़ ख़ान & नदवी
और फतेह (मक्का) हो जाएगी और तुम लोगों को देखोगे कि गोल के गोल ख़ुदा के दीन में दाख़िल हो रहे हैं
فَسَبِّحْ بِحَمْدِ رَبِّكَ وَٱسْتَغْفِرْهُ ۚ إِنَّهُۥ كَانَ تَوَّابًۢا ﴿3﴾
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari
तो आप अपने पालनहार की प्रशंसा के साथ उसकी पवित्रता का वर्णन करें और उससे क्षमा माँगें, निःसंदेह वह बहुत तौबा क़बूल करने वाला है।[2]
फ़ारूक़ ख़ान & अहमद
तो अपने रब की प्रशंसा करो और उससे क्षमा चाहो। निस्संदेह वह बड़ा तौबा क़बूल करनेवाला है
फ़ारूक़ ख़ान & नदवी
तो तुम अपने परवरदिगार की तारीफ़ के साथ तसबीह करना और उसी से मग़फेरत की दुआ माँगना वह बेशक बड़ा माफ़ करने वाला है